एविएशन मिनिस्टर एटीसी की सीट पर बैठे और सामने खड़े विमान के पायलट से बात की, बोले- ये मेरा पहली बार है

इंदौर
नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए एयर टैफिक कंट्रोल(एटीसी) भवन का लोकार्पण किया। यहां वे कुछ देर तक एटीसी की सीट पर बैठे और सामने खड़े विमान के पायलट से बात की। उन्होंने कहा यह मेरा पहली बार जब मैं एटीसी की सीट पर बैठा हूं।

मंत्री नायडू ने इसके साथ ही यहां नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे।
 
नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने इंदौर में कहा कि पहली बार इंदौर आना हुआ, सांसद सबसे ज्यादा दिल्ली में मिलते हैं और इंदौर की चर्चा करते है। इंदौर स्वच्छता में देश मे नंबर वन है। इसको देखने की इच्छा थी, आज स्वच्छता के शहर को देख लिया, इंदौर में नए एटीसी टावर का लोकार्पण किया है।

सिंहस्थ से पहले नया टर्मिनल बनाएंगे
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की चार माह में 55 लाख कैपिसिटी करेंगे, जल्द ही सिंहस्थ से पहले नया टर्मिनल बनाएंगे, इसकी प्लानिग शुरू हो चुकी है। बड़े रनवे के लिए जमीन की आवश्कता है, इसके लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है, जमीन मिलते ही एयरपोर्ट के रनवे की कैपिसिटी बढ़ाएंगे। इसके बाद अमेरिका की उड़ान भी इंदौर में उतर सकेगी।

मंत्री ने कहा- उड़ान स्कीम के कारण देश के सभी एयरपोर्ट पर उड़ान की संख्या बढ़ी है। पहले 74 एयरपोर्ट थे, मोदीजी की सरकार आने के बाद दस साल में दो गुना एयरपोर्ट हो चुके हैं। पहले भारत में 400 जहाज थे, जो दस साल में 800 जहाज हो चुके हैं।
मंत्री ने इंदौर की जमकर तारीफ की

नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा इंदौर सिर्फ स्वच्छ ही नहीं है, यहां के लोगों के मन भी स्वच्छ हैं। इंदौर में अच्छी टीम है, जो शहर के विकास को आगे बढ़ा रही है। यहां नब्बे एयरक्राफ्ट का कनेक्ट है, एयर लाइन से चर्चा कर जल्द नई कनेक्टिविटी शुरू करेंगे।

सिंगापुर और बैंकाक की उड़ान शुरू करने के लिए भी एयर लाइंस से चर्चा कर रहे हैं। मोदीजी देश के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए हम सभी इनके साथ काम कर रहे हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव से स्प्ष्ट हो गया कि जनता भी मोदी जी के साथ है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति