नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, तीन इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

सुकमा

जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. तीन इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 1 महिला नक्सली भी शामिल है. गिरफ्तार एक पुरुष और एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख और एक नक्सली पर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित है.

थाना चिंतागुफा पुलिस, डीआरजी और 02 री वाहिनी सीआरपीएफ, 203 कोबरा वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई की है. सभी गिरफ्तार नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल थे.

जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुलेदा गांव के जंगल के करीब सुरक्षाबलों ने मुचाकी हुंगा उर्फ ​​जट्टी, कवासी गंगी, माडवी हिंगा और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है. माडवी मेटागुडा आरपीसी के तहत दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का अध्यक्ष था. वहीं दो अन्य नक्सली निचले स्तर के कैडर के हैं.

बताया नक्सली लीडर को किया गिरफ्तार
इधर अंतागढ़ के नयापारा नदी किनारे नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगा कर आरोप लगाया है कि उनके नक्सली लीडर प्रभाकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बैनर के माध्यम से कहा है कि 19 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर नाके बंदी कर अंतागढ़ से ही प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सुरक्षित तरीके से प्रभाकर को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने को कहा है. बता दे कि प्रभाकर 1997 से नक्सल संगठन में सक्रिय था, जिसके सिर पर करीब 25 लाख रुपए का इनाम घोषित है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति