केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोगों को 26 जनवरी में भाग लेने से क्यों रोका जाता है

नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि दिल्ली के लोगों को 26 जनवरी में भाग लेने से क्यों रोका जाता है। 26 जनवरी की परेड में दिल्ली की झांकी न होने के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने यह बात कही है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की परेड में हर साल अलग-अलग राज्यों की झांकियां दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकल जाती हैं।
दिल्ली की झांकी शामिल न होने के मुद्दे पर रविवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली तो देश की राजधानी है, दिल्ली के लोगों से इनको इतनी नफरत क्यों है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली तो देश की राजधानी है, ऐसे में राजधानी दिल्ली की झांकी तो हर वर्ष 26 जनवरी की परेड में शामिल होनी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले कितने वर्षों से दिल्ली की झांकी 26 जनवरी की परेड में शामिल नहीं हुई है। जबकि राजधानी की झांकी तो हर साल शामिल होनी चाहिए। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि आखिर यह किस किस्म की राजनीति है। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि इन लोगों को दिल्ली से और दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों है। केजरीवाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में आखिर दिल्ली वाले इन लोगों को वोट क्यों दें।

आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि अभी भी ये लोग दिल्ली में जो पूरा का पूरा चुनाव लड़ रहे हैं, इस पूरे चुनाव में उनके पास कोई नेरेटिव नहीं है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए इनके पास कोई प्लानिंग नहीं है। दिल्ली वासियों के लिए इनके पास कोई विजन या कोई प्रोग्राम नहीं है। इनके पास केवल एक ही चीज है कि आम आदमी पार्टी को सुबह से शाम तक गालियां देना, केजरीवाल को गालियां देना। इससे दिल्ली के लोगों का क्या भला होगा।

केजरीवाल ने कहा, "मैं दिल्ली के उपराज्यपाल का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, उन्होंने जो-जो कमियां निकाली है उन सभी कमियों को हम दूर करेंगे। मुझे याद है वह नागलोई-मुंडका रोड पर गए थे। वहां पर उन्होंने बताया था कि सड़क पर गड्ढे हैं। हम वहां सड़क बनवा रहे हैं और कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री आतिशी उस सड़क का उद्घाटन करेंगी। उपराज्यपाल ने रविवार को भी कुछ ऐसी समस्याएं बताई हैं। हम वहां उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को हल करते हुए सफाई करवाएंगे। उपराज्यपाल हमें हमारी ऐसी सभी कमियां बताएं, हम वे सारी कमियां दूर करेंगे।"

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति