ऊर्जा मंत्री ने उठाया शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का बीड़ा

ग्वालियर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने ज्येष्ठ भ्राता स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ पाताली हनुमान से कांच मील तक ग्रीन कारीडोर बनाने के अभियान का शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने स्वयं सड़क की धूल, मिट्टी तथा कचरा साफ करने के साथ पेड़ों पर जमी धूल भी साफ की।

उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के असामायिक निधन के बाद उनकी स्मृति में हजीरा सिविल अस्पताल में 20 बिस्तर का आईसीयू संचालित कराने की पहल की है। उन्होंने कहा है कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाया है जिससे प्रदूषण जनित बीमारियां जन्म न लें। इसीलिए ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त तथा हरा-भरा शहर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने यहां के रहवासियों और दुकानदारों से आग्रह किया कि अपने स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है। अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही हम भी अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने घर और दुकान के आसपास गमले लगाकर वृक्ष रोपें और उनकी देखभाल करें। इस दौरान उन्होंने प्रथम चरण में पाताली हनुमान मंदिर से कमेटी हाल तक के सभी दुकानदारों को डस्टबिन दी।

सिंह तोमर ने कहा कि हर बदलाव की शुरुआत हम सबसे पहले अपने घर से करेंगे तो अन्य लोगों तक संदेश पहुंचाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज से आप अपनी दुकान में जो भी कचरा निकले उसे इस डस्टबिन में स्वयं डालें तथा ग्राहकों से भी डस्टबिन में ही कचरा डालने का अनुरोध करें। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने चारपहिया ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे वृद्धजनों से आग्रह किया कि वह समय रहते शासन की आयुष्मान भारत योजना का लाभ लें तथा आयुष्मान कार्ड बनवाकर नि:शुल्क उपचार सुविधा प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारि उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति