संभल हिंसा: पुलिस ने सात और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल संख्या 47 हुई

संभल
संभल में नंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अब तक कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
संभल में 24 नवंबर 2024 को जब शाही जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। उस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था और कई वाहनों में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है।

संभल के एएसपी श्रीश चन्द्र ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने पिछले महीने हुई हिंसा के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शोएब, जियाउद्दीन, जावेद, मुस्तफा, अजहरुद्दीन, शाहब और मो. आजम के रूप में हुई है। अभी तक इस प्रकरण में कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने आगे बताया कि अन्य 91 व्यक्ति प्रकाश में आए हैं। इन सभी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं। सर्विलांस एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उपद्रवियों पर नजर रही जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान की गई है। जो अन्य 91 व्यक्ति हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक इस प्रकरण में 11 एफआईआर हुई थीं।

बता दें कि संभल में ठीक एक महीना पहले (24 नवंबर को) शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी। पथराव, आगजनी, फायरिंग और हिंसा की घटनाओं ने संभल को अस्त-व्यस्त कर दिया था। हालात कई दिनों तक तनावपूर्ण रहे थे। हालांकि, शहर में अब स्थिति सामान्य हो गई है। बाजारों में रौनक लौट आई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति