उत्तर प्रदेश को देश के पर्यटन का नया ग्रोथ इंजन बना दिया, 200 करोड़ पर्यटकों ने किया यूपी का दीदार

लखनऊ
योगी सरकार की नीतियों से पर्यटकों का रुझान उत्तर प्रदेश की ओर लगातार बढ़ रहा है। पर्यटकों की आमद के हिसाब से भारत दुनिया का पांचवा पसंदीदा स्थल बन चुका है। इसमें भी घरेलू खासकर धार्मिक पर्यटन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बदली भूमिका में भगवान राम और कृष्ण की जन्मभूमि क्रमशः अयोध्या एवं ब्रज क्षेत्र, तीनों लोकों से न्यारी भगवान शिव की काशी का महत्वपूर्ण रोल है। इन सबने मिलकर उत्तर प्रदेश को देश के पर्यटन का नया ग्रोथ इंजन बना दिया है। ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से ही संभव हो सका।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश अब पर्यटकों की पहली पसंद है। सात वर्षों के दौरान यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 200 करोड़ रही। इसमें 1.26 करोड़ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या 32.18 करोड़ थी। 2024 के शुरुआती छह महीनों में यह बढ़कर 32.98 करोड़ तक पहुंच गई। इसमें अयोध्या और काशी का खासा योगदान रहा।

पिछले साल जनवरी में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद छह महीने में यहां करीब 11 करोड़ पर्यटक आए। केवल जनवरी में ही यहां करीब सात करोड़ की संख्या में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे। यह किसी जगह एक महीने में आने वाले पर्यटकों का रिकॉर्ड है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद यही स्थिति वाराणसी की भी है। यहां छह महीनों के दौरान 4.59 करोड़ पर्यटक पहुंचे। साल गुजरते-गुजरते यह संख्या और बढ़ गई।

घरेलू पर्यटकों के जरिए धार्मिक स्थलों के प्रति बढ़ते रुझान के मद्देनजर योगी सरकार केंद्र की मदद से ऐसे कई स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को केंद्र में रखते हुए कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसमें प्रमुख हैं, विंध्य धाम कॉरिडोर मिर्जापुर, नाथ कॉरिडोर बरेली। ब्रज क्षेत्र विकास परिषद, रामायण, बौद्ध, कृष्ण सर्किट, स्वदेश दर्शन आदि योजनाओं से उत्तर प्रदेश के पर्यटन को और विस्तार मिल रहा है।

प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाला महाकुंभ इसका चरमोत्कर्ष होगा। दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम में देश-दुनिया से करीब 40 से 45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी है। महाकुंभ की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है। हाल के दिनों में उनका लगातार प्रयागराज दौरा इसका प्रमाण है।

धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे आयोजन भी उत्तर प्रदेश के आकर्षण को और बढ़ा रहे हैं। इसमें अयोध्या में दीपावली से एक दिन पहले होने वाला दीपोत्सव, काशी में दीपावली के बाद आयोजित होने वाली देव दीपावली और मथुरा में होली पर आयोजित होने वाला रंगोत्सव का महत्वपूर्ण स्थान है। योगी सरकार ईको टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन पर भी लगातार फोकस कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति