4 जनवरी में होगा BPSC 70वीं परीक्षा का री-एग्जाम, 13 दिसंबर को बापू सेंटर में रद्द हुई थी परीक्षा

 पटना

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा पटना के बापू सेंटर पर रद्द की गई 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अब 4 जनवरी 2025 को किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए उन सभी अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिन्होंने पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा दी थी. बीपीएससी ने री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी है. यह हॉल टिकट 27 दिसंबर 2024 को जारी होगी, जिन्हें अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे.

ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें:

Step 1- सबसे पहले उम्मीदवार (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं.
Step 2- होमपेज उपलब्ध एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें.
Step 3- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
Step 4- सबमिट पर क्लिक करें.
Step 5- अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.

परीक्षा का पैर्टन

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा अधिकतम 150 अंकों की होगी. प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा। 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और निगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा.

जारी है अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

बिहार में परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि जब तक आयोग पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, बीपीएससी अध्यक्ष ने 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने से इनकार किया है. साथ ही 34 अभ्यर्थियों भेजा कारण बताओ का नोटिस जारी किया.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति