छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत और दूसरा घायल

रायगढ़।

पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

इस घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला के पास बुधवार की शाम ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। पुसौर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घरघोड़ा में बाइक और स्कूटी में भिड़ंत
घरघोड़ा क्षेत्र में आईटीआई के सामने तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल अनुज कुमार के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, स्कूटी सवार युवक प्रदीप माली को भी चोट आई है। उसे घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति