पूर्व CM को एंटी-नेशनल कहने पर भड़की AAP, कांग्रेस से कहा- 24 घंटे में अजय माकन पर करें कार्रवाई

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. अजय माकन के अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल बोलने पर AAP बुरी तरह से भड़क गई है. AAP ने मांग की है कि कांग्रेस 24 घंटे के अंदर अजय माकन पर कार्रवाई करे.

प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा,'कांग्रेस के बयानों और एक्शन से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीजेपी से सांठगांठ कर ली है. कल अजय माकन कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल एंटी नेशनल हैं. क्या उन्होंने आज तक बीजेपी के किसी भी नेता पर ऐसा आरोप लगाया है?'

बता दें कि एक दिन पहले (25 दिसंबर) ही कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने AAP के साथ गठबंधन को कांग्रेस की बड़ी भूल बताया था. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पू्र्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था. केजरीवाल के खिलाफ बयान देते-देते माकन ने उन्हें एंटी-नेशनल तक कह दिया था. अजय माकन के इस बयान के बाद ही AAP ने उनके खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है.

AAP ने सीनियर नेता संजय सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पक्ष में खड़ी हो गई है. कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे बीजेपी को चुनाव में फायदा हो. दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन. वो बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं. वो बीजेपी के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं. कल तो उन्होंने हद ही पार कर दी. उन्होंने देश और दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कह दिया. अगर केजरीवाल एंटी-नेशनल हैं तो आप मुझे बताइए, वो केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी और रोजगार का इंतजाम कैसे कर रहे हैं.'

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति