औरैया में बाबा, पिता और चाचा पर किशोरी ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, पिता और चाचा को हिरासत में

औरैया

यूपी के औरैया से सनसनीखेज खबर सामने आई है। अपनी मौसी के साथ गुरुवार शाम बिधूना कोतवाली पहुंची 12 वर्षीय किशोरी ने अपने बाबा, पिता और चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसने दो माह की गर्भवती होने की भी बात बताई।

इस पर हरकत में आई पुलिस ने किशोरी से तहरीर लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, उच्चाधिकारियों ने मामला संज्ञान में आने पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बिधूना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के 40 वर्षीय पिता किसानी करते हैं। बाबा (60), चाचा (35) बकरियां चराते हैं। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके पिता, बाबा और चाचा उसकी मां का शारीरिक शोषण करते थे, जिसके चलते कुछ समय पहले मां उसे साथ लेकर दिल्ली चली गई थी।

कुछ समय पहले पिता और चाचा दिल्ली पहुंचकर उसे अपने साथ गांव ले आए। आरोप है कि करीब एक साल से अक्सर बाबा खेत में, चाचा कमरे में अकेला पाकर और पिता ने हाथ-पैर बांधकर जबरन उससे दरिंदगी शुरू कर दी।
किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते उसने किसी से कुछ नहीं बताया और सब कुछ सहती रही। हाल ही में उसे पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। यह बात तीनों आरोपियों को पता चली तो उन्होंने पीटना शुरू किया। हत्या की योजना बनाना शुरू कर दी।

 इस बीच किशोरी ने हिम्मत जुटाकर दिबियापुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां पहुंचकर उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद गुरुवार को मौसी नाबालिग को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता और चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
 
‘बिधूना कोतवाली में एक नाबालिग ने अपने बाबा, पिता व चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग के दो माह के गर्भ से होने की बात भी सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।’
-आलोक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति