20 किमी तक गाड़ियों की कतार, चिल्फी घाटी में 12 घंटे से लगा जाम

कवर्धा

चिल्फी घाटी में एक बार फिर से लंबा जाम लग गया है. यहां ट्रक खराब होने से रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में आवागमन बाधित हो गया है. 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. छोटे गाड़ियों को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जानाकारी के मुताबिक, चिल्फी घाटी में तीन अलग-अलग जगहों पर ट्रक खराब हुई है. ट्रक खराब होने के कारण बड़े और भारी वाहन निकलने में दिक्कत हो रही है. पुलिस ने सभी बड़ी वाहनों को रोक दिया है.

12 घंटे के बाद भी नहीं खुला जाम
गुरुवार रात 10 बजे से जाम लगा हुआ है. 12 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी जाम नहीं खुल पाया है. पुलिस ने सभी बड़ी वाहनों को घाट से पहले ही रोक दिया है, जिसके चलते वन-वे खुला है. किसी तरह से छोटी गाड़ियां और यात्री बस को निकालने की कोशिश जारी है. दोनो तरफ करीब 20 किलोमीटर तक बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है‌.

चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया कि गुरुवार रात में तीन अलग अलग जगहों पर ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया. पुलिस की टीम ने पूरी रात ड्यूटी देकर छोटे वाहनों के लिए बमुश्किल रास्ता बनाया भारी वाहनों को रास्ते से हटाने का प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही जाम खत्म हो जाएगा.

रायपुर से जबलपुर जाने का एकलौता मार्ग
चिल्फी घाटी में आए दिन जाम की स्थिति बन रहती है, जिससे लोग परेशान होते हैं. रायपुर से जबलपुर जाने के लिए नेशनल हाईवे 30 एकलौता रास्ता है. जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण लोगों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

पुरानी वाहनों के ओवरलोड होने के कारण घाट चढ़ने के दौरान गाड़ी खराबी हो जाती है. सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण अन्य बड़ा वाहन गुजर नहीं पाते हैं. घाट के एक तरफ ऊंचा पहाड़ और दूसरी ओर सैकड़ों फीट गहरी खाई के कारण यहां रिस्क लेने की कोई गुंजाइश नहीं होती. यही कारण यहां जाम की स्थिति बन जाती है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति