जसप्रीत बुमराह ने बरपाया कहर, 51 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर का हुआ हाल बेहाल

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी के आधार पर भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में आगे थी, लेकिन दूसरी पारी में भारत ने दमदार गेंदबाजी कर खुद को मैच में जीवित रखा है। इसका पूरा श्रेय जसप्रीत बुमराह को जाता है। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर की हालत खस्ता कर दी। यहां तक कि साल 1973 के बाद पहली बार ऐसा था, जब उनके नंबर 4 से नंबर 7 के बल्लेबाज कुल 20 रन भी नहीं बना पाए। 51 साल के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया का इतना हाल बेहाल हुआ है।

मेलबर्न के एमसीजी में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 16 रनों के भीतर नंबर 4 से नंबर 7 तक के बल्लेबाज को आउट कर दिया। इससे पहले अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इन बल्लेबाजों को 16 या इससे कम रन पर साल 1973 में खोया था। 51 साल पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड यानी एससीजी में जनवरी 1973 में पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बनाए थे। इस तरह इस मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब हो गई।

ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में तीसरा झटका 80 पर लगा था, जब स्टीव स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। इसके बाद चौथा झटका ऑस्ट्रेलिया को ट्रैविस हेड के रूप में लगा, जो जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श को जसप्रीत बुमराह ने 85 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा। एलेक्स कैरी महज को 91 रन के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। इस तरह नंबर 4 से लेकर नंबर 7 तक के बल्लेबाज 16 से कम रन पर आउट हो गए। बुमराह ने इसी दौरान 200 विकेट टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए। वे सबसे कम मैचों में 200 टेस्ट विकेट निकालने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति