ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का थ्रो और विकेटकीपर ऋषभ पंत की मुस्तैदी भारतीय टीम के लिए वरदान

नई दिल्ली
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का थ्रो और विकेटकीपर ऋषभ पंत की मुस्तैदी भारतीय टीम के लिए वरदान साबित हुई और भारत को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 8वीं सफलता मिली। मिचेल स्टार्क को ऋषभ पंत के एक बेहतरीन थ्रो के चलते पवेलियन लौटना पड़ा। भारत के लिए ये बड़ा विकेट रहा, क्योंकि स्टार्क भी बल्लेबाजी कर लेते हैं और दूसरे छोर पर पैट कमिंस थे, जो काफी तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में रोमांचक तड़का लगता ही जा रहा है। मैच पांचवें दिन तक चलने वाला है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का 59वां ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उनकी पहली गेंद को मिचेल स्टार्क ने स्क्वायर लेग की बाएं ओर खेला और एक रन दौड़े। हालांकि, उनको लगा कि दूसरा रन हो सकता है। स्टार्क ने पहले 2 का ही कॉल किया था, लेकिन पैट कमिंस ने देखा कि सिर्फ यहां एक ही रन है। ऐसे में कमिंस तो रुक गए, लेकिन स्टार्क उस समय तक आगे निकल आए…रोहित शर्मा ने थ्रो विकेटकीपर की ओर फेंका, जहां कमिंस सुरक्षित थे, लेकिन यहां विकेटकीपर ऋषभ पंत की मुस्तैदी काम आई। आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि कैसे पंत ने सामने थ्रो मारा और स्टंप्स बिखेरे।

ऋषभ पंत पहले तो तेजी से दौड़कर स्टंप्स के पास पहुंचे और रोहित शर्मा के थ्रो को अच्छे से कलेक्ट किया और जैसे ही देखा कि मिचेल स्टार्क नॉन स्ट्राइक एंड से आगे निकल आए तो जल्दी से उन्होंने नॉन स्ट्राइक पर थ्रो मारा जो सीधे स्टंप्स पर लगा और रिप्ले में देखने को मिला कि स्टार्क काफी पीछे रह गए। इस तरह भारत को 8वीं सफलता मिली। मिचेल स्टार्क 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ये विकेट काफी अहम था, क्योंकि स्टार्क और कमिंस बल्लेबाजी कर सकते हैं। भारत चाहेगा कि ऑस्ट्रेलिया जल्द से जल्द ऑलआउट हो जाए।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति