भारतीय टीम को दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी ने किया नाक में दम, 63 साल के बाद किसी जोड़ी ने किया ऐसा

नई दिल्ली
भारतीय टीम को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए चौथे दिन आना पड़ जाता, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी ने ऐसा होने नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी इस मैच में दूसरी बार भारत के गले की हड्डी बनी है। पहली पारी में भी नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड ने आखिरी विकेट के लिए 50 से ज्यादा गेंदों का सामना किया था और दूसरी पारी में भी वे ऐसा कर चुके हैं। 63 साल के बाद किसी जोड़ी ने ऐसा दोनों पारियों में किया है।

स्कॉट बोलैंड के क्रीज पर ने से पहले ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 64.1 ओवर में 173/9 था। इसके बाद उन्होंने नाथन लियोन के साथ करीब 18 ओवर खेले और मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82 ओर के बाद 228/9 था। पहली पारी में दोनों ने 455/9 (114.1) से 474-10 (122.4) तक बल्लेबाजी की थी। उस दौरान उन्होंने 8 ओवर और 3 गेंदों का सामना किया था। इस तरह ये जोड़ी दोनों पारियों में कम से कम 50 से ज्यादा गेंद खेलने में सफल रही है। दूसरी पारी में तो 100 से ज्यादा गेंदें लायन-बोलैंड ने खेल ली हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1961 के बाद से अब तक कोई भी जोड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में दोनों पारियों में 50 से ज्यादा गेंदों तक सर्वाइव नहीं कर पाई है, लेकिन नाथन लियोन और बोलैंड ने ऐसा कर दिया है। आखिरी बार 63 साल पहले पाकिस्तान के अफाक हुसैन और हसीब एहसान ने लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 9.2 ओवर और दूसरी पारी में 18.1 ओवर आखिरी विकेट के लिए बल्लेबाजी की थी। लियोन और बोलैंड ने 8.3 और 17.4 ओवर बल्लेबाजी कर ली है। वे नाबाद हैं। वे पांचवें दिन इससे आगे खेलना शुरू करेंगे। 333 रनों की बढ़त ऑस्ट्रेलिया को मिल चुकी है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति