महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियां तेज, महाकुंभ की थीम पर तैयार की जा रही ट्रेन की बोगिया

लखनऊ

जनवरी में होने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की बोगियों को महाकुंभ की थीम पर तैयार किया जा रहा है। इससे बोगियों का लुक बदल गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महाकुंभ को लेकर युद्घस्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

शनिवार को डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने प्रयाग स्टेशन का दौरा किया। वहां कराए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा तय समय से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर लखनऊ या अन्य रूटों से प्रयागराज की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों को नया लुक दिया जा रहा है। बोगियों को महाकुंभ की थीम की विनाइल कोटिंग की गई है, जो यात्रियों को महाकुंभ की ओर आकृष्ट करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को लेकर प्रयाग के स्टेशनों पर काफी काम किया जा रहा है।

3200 रेलकमी, अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
सीनियर डीसीएम ने बताया कि 700 कॉमर्शियल डिपार्टमेंट के अधिकारी, कर्मचारी महाकुम्भ के दौरान ड्यूटी देंगे। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ, ऑपरेटिंग, मैकेनिकल सहित कुल 32 सौ कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। कुल 1680 एचडी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को अतिरिक्त रूप से तैनात किया जाएगा।

5400 यात्रियों के लिए बनेंगे तीन होल्डिंग एरिया
सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए तीन होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जो कलर कोडेड होंगे। होल्डिंग एरिया में 5400 यात्रियों के रुकने के इंतजाम होंगे। होल्डिंग एरिया यात्रियों की आवाजाही के अनुसार बनेंगे।

पांच गुने तक रेलयात्रियों की होगी आवाजाही
सीनियर डीसीएम ने बताया कि स्टेशनों पर पांच गुने तक रेलयात्रियों के आने की संभावनाएं हैं। बता दें कि वर्ष 2019 में हुए कुम्भ मेले में प्रयागराज, प्रयागराज संगम व फाफामऊ स्टेशनों पर कुल 2,62,000 यात्रियों की आवाजाही हुई थी, यह संख्या टिकटों की बिक्री से निकाली गई है। जबकि इस बार पांच गुना वृद्घि की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति