छत्तीसगढ़-कोरबा के जंगली तालाब में मिली हाथी की लाश

कोरबा.

कोरबा जिले में एक दंतैल हाथी की मौत से हड़कंप मच गया है। हाथी का शव पानी में मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मौत की वजह करंट बताया जा है।मामला कोरबा वनमण्डल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र का है जहां शनिवार की सुबह वन विभाग को हाथी की मौत के मामले की जानकारी मिली।

हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस बात का अभी पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ग्रामीण जंगल की ओर गए हुए थे इस दौरान अचानक हाथी पर नज़र पड़ी देखने के बाद मौके पर हड़कप मच गया है।वहीं देखते ही देखते ग्रामीणों के भीड़ एकत्रितहो गई। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई जहां मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्यवाही शुरू की जिस स्थान पर हाथी डूबा है वह नाला नुमा है और पानी ज्यादा नहीं है। वन विभाग की ओर से एसडीओ दक्षिण सूर्यकांत सोनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची हुई है और जांच कार्यवाही शुरू कर दी है हाथी की मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है हाथी कहां से आया है और किसी ओर से आया है इसकी जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर किसी कार्य करने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाया गया था जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है फिलहाल करंट से मौत होने की पुष्टि नहीं की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति