महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बनाए गए 13 नए थाने व 23 पुलिस चौकियां

महाकुंभनगर
 महाकुंभ मेला क्षेत्र के बाहरी इलाके यानी आउटर कार्डन में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मजबूत घेरा बनाया जा रहा है। इसी के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज में अब 13 अस्थायी पुलिस थाना और 23 चौकियां स्थापित की गई हैं। नए अस्थायी थाना बनने से कमिश्नरेट में 44 की जगह 57 थाने होंगे। शहर और ग्रामीण क्षेत्र को आठ जोन व 18 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और अन्य मार्गो से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए नए अस्थायी थाने और चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और अन्य फोर्स भी तैनात रहेगी।

तैनात की जा रही 10 हजार पुलिस फोर्स

प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के शहरी और ग्राणीण क्षेत्रों में लगभग 10 हजार पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। महाकुंभ मेले में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। स्नानार्थियों को सुरक्षा और सुगमता से मेले तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें सकुशल घर वापसी का फूल प्रूफ प्लान तैयार किया गया है।

रिजर्व पर रखा गया पुलिस फोर्स

महाकुंभ के सात चक्रीय सुरक्षा घेरे में कमिश्नरेट पुलिस की भी अहम भूमिका है, जो आउटर कार्डन पर काम करेगी। इसी के तहत अवस्थापना सुविधाओं एवं जनशक्ति में वृद्धि करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थायी पुलिस थाने और चौकियां स्थापित की हैं। पीएसी, एनडीआरएफ, सीपीएमएफ, बीडीडीएस, एएस चेक टीम मुस्तैद रहेगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस फोर्स को रिजर्व में भी रखा जाएगा।

प्रमुख मार्गों पर थाना और चौकी

कुंभ मेला क्षेत्र की तरफ जाने और वापसी के विभिन्न मार्गों को चिह्नित किया गया है। इन्हीं मार्गों पर प्रमुख रूप से अस्थायी थाने और चौकियां स्थापित की गई हैं। यहां पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। जोन में एडिशनल एसपी और सेक्टर में डिप्टी एसपी को प्रभारी बनाया गया है।

जोन–08

सेक्टर–18

अस्थायी थाने -13

स्थायी थाने -44

अस्थायी चौकियां -23

सीएपीएफ-21 कंपनी,

पीएसी-5 कंपनी

एनडीआरएफ -4 टीम

एएस चेक -12 टीम

बीडीडीएस –4 टीम

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति