छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच बहने वाली कन्हर नदी पर 312 मीटर लंबा नया पुल बनाया जा रहा

रायपुर
छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच बहने वाली कन्हर नदी पर 312 मीटर लंबा नया पुल बनाया जा रहा है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी. क्योंकि इस पुल के बनने से 20 गांव के लोगों आने-जाने में आसानी होगी. बताया जा रहा है कि पुल का 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, जबकि 50 प्रतिशत काम बचा हुआ है. जिसके अगले चार महीने में पूरे होने की उम्मीद की जा रही है. छत्तीसगढ़ के यह 20 गांव झारखंड की सीमा पर बने हुए हैं, ऐसे में यहां के लोगों को झारखंड जाना पड़ता है, यही वजह है कि लंबे समय से यहां पुल की मांग की जा रही थी. ऐसे में पुल बनने से यहां के लोगों की राह आसान होगी.

छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ेगा यह पुल

कन्हर नदी पर बनने वाला पुल छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा को जोड़ेगा, क्योंकि नदी दोनों राज्यों में बहती है, ऐसे में अब तक इन 20 गांव के लोगों को झारखंड जाने के लिए 100 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन पुल के बन जाने से यह सफर कम हो जाएगा, क्योंकि 55 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी. अभी सभी लोग सड़क मार्ग के जरिए धौली से गढ़वा जाते थे, लेकिन पुल बन जाने के बाद यह रास्ता सीधा हो जाएगा, जिससे सफर आसान हो जाएगा. वहीं सनावल क्षेत्र के लोगों को भी उटारी जाने के लिए 70 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन पुल के बाद यह दूरी घटकर महज 35 किलोमीटर हो जाएगी.

बता दें कि झारखंड की सीमा पर बसे छत्तीसगढ़ के 20 गांव के करीब 40 लाख लोगों को इलाज, खरीददारी और जरूरी कामों के लिए झारखंड जाना आसान होता था, लेकिन कन्हर नदी पर पुल नहीं होने की वजह से परेशानी होती थी, लेकिन अब यह समस्या बहुत हद तक खत्म हो जाएगी, बता दें कि इस पुल को बनाने में 15.20 करोड़ रुपए की लागत आ रही है. दोनों राज्यों के बीच बन रहे इस पुल की सीमा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आएगा, जबकि झारखंड के गढ़वा जिले में आएगा.

8.4 मीटर चौड़े पुल में 5 पियर और 1 अबटमेंट बन चुका है, जबकि सात पियर और एक अबटमेंट का काम चल रहा है, जैसे ही इसका काम पूरा होगा तो फिर इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा. जो आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति