अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सक्ती में पांव पखारकर किया 651 धर्मान्तरित परिवारों की पुनः सनातन धर्म में घर वापसी

सक्ती

सक्ती में सर्व सनातन हिन्दू समाज के तत्वाधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया l मिशनरियों द्वारा विगत कई वर्षो से सक्ती एवं आसपास के जिलों में धर्म परिवर्तन का विष फैलाया जा रहा है। धर्मान्तरण से चुनाव प्रभावित हो रहा हैं और पूरे क्षेत्र की डेमोग्राफी बदल रही है l यह अत्यंत गंभीर और चिंता का विषय है।

इस विराट हिन्दू समागम को बल देने हेतु जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास जी,साध्वी प्रज्ञा जी, मटकू द्वीप के संत राम रूप दास जी, अजय उपाध्याय जी,  विविध संत समाज के प्रमुख, धर्म जागरण के पूर्व  अखिल भारतीय सह प्रमुख राजेंद्र जी, धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राज कुमार चंद्रा जी ,बस्तर सांसद महेश कश्यप जी,जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, सक्ती महाराज धर्मेंद्र सिंह जी, धर्मसेना के सुरेंद्र बहादुर सिंह जी,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. विभिन्न समाज के प्रमुख एवं हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी भी उपस्थित रहे l

अपने उद्बोधन में प्रबल ने कहा " सनातन संस्कृति को छद्म हिन्दुओं से सबसे बड़ा खतरा हैं। यह गुप्त ईसाइयत (क्रिप्टो क्रिस्चिनीटी ) हमारे हिन्दू समाज रहकर छल पूर्वक धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देते हैं और स्लीपर सेल्स की तरह कार्य करते हैं।इनका पर्दाफाश करके इनपर सख्त कारवाई करना अति आवश्यक है।"

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना के सक्ति जिला अध्यक्ष श्याम चौहान को सम्मानित किया. चौहान जी को पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए मिशनरी माफिया द्वारा प्रयास किया गया पर वें सनातनी बने रहें.
बस्तर के खेम नेताम जी को भी सम्मानित किया गया, खेम जी मिशनरी माफिया के विरुद्ध संघर्ष किया और वें जिसके कारण वें 6 महीने जेल में रहें. दोनों सनातनी योद्धाओ का मंच पर अभिनन्दन किया गया l

यह कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती अंजू गभेल जी, श्याम कुमार चौहान, रूपेंद्र गभेल एवं धर्म सेना की टीम के अथक प्रयास से सफल हुआ l

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति