पति ने पत्नी की मौत के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया था, शव दिनभर वहां पड़ा रहा और आंखों को चूहों ने कुतरा

भोपाल
पत्नी के शव का अनादर करने के मामले में पति पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपित पति ने पत्नी की मौत के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया था, शव दिनभर वहां पड़ा रहा और आंखों को चूहों ने कुतर दिया था। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने छह नवंबर की सुबह ग्राम रायपुर के पास महिला का शव बरामद किया था।

घर के पास फेंका शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत स्वाभाविक रूप से होना बताई गई थी। जांच में पता चला कि पत्नी की मौत के बाद पति ने शव घर से 50 मीटर दूर ले जाकर फेंक दिया था। इस आधार पर सोमवार को पति के खिलाफ शव का अनादर करने का केस दर्ज कर लिया गया है। ईंटखेड़ी थाने के एसआइ रिंकू जाटव ने बताया कि छह नवंबर की सुबह ग्राम रायपुर स्थित चंदूखेड़ी के पठार पर एक युवती का शव बरामद किया गया था। शव खुले में पड़ा होने के कारण जीव-जंतु उसकी आंखों को कुतर चुके थे। युवती के पहचान घटना स्थल से 50 मीटर की दूरी पर रहने वाली काजल अहिरवार पत्नी विजय अहरिवार के रूप में हुई थी।

बीमारी से हुई थी मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवती की मौत बीमारी के कारण हुई थी। जांच में पता चला कि विजय को शराब पीने की लत है। पत्नी की मौत होने पर उसके स्वजन व आसपास के लोगों को जानकारी नहीं दी।

शव फेंकने के बाद शराब पीकर सो गया पति
रात के समय पत्नी के शव को घर से कुछ दूर लेजाकर फेंक दिया था। अगले दिन भी वह शराब पीकर घर में सोता रहा। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर मामले को जांच में लिया था। आरोपित विजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला की नहीं हो सकी पहचान, ढाई माह बाद हत्या का केस दर्ज
ईंटखेड़ी थाना इलाके में ग्राम अगरिया के पास पांच अक्टूबर को सुबह 10 बजे पुलिस ने हलाली नदी से एक महिला का तिरपाल में लिपटा शव बरामद किया गया था। महिला को गला घोंटकर मारने का नदी में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने महिला का फोटो और हुलिए की जानकारी भोपाल के अलावा आसपास के जिलों के थानों में भेज दी थी, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
 
हाथ में कई नामों के गोदने
ईंटखेड़ी थाना प्रभारी दुर्जनसिंह बरकड़े ने बताया कि पन्नी के तिरपाल में महिला के शव को लपेटने के बाद नारियल की रस्सी से बांधकर नदी में फेंका गया था। महिला के सीधे हाथ में गोदने से दिल बना हुआ था। उसके बीच में जीएस लिखा है। पास ही गंगाराम, अंकुश एवं शुभम नाम लिखे थे। वह मंगलसूत्र, पायल, बिछिया भी पहने थी। उसके पैरों में महावर भी लगा मिला हुआ था। संभावना है कि हत्या करने के बाद महिला के शव को तिरपाल में लपेटकर किसी वाहन से लाकर नदी के किसी पुल से पानी में फेंका गया था। काफी कोशिश करने के बाद भी महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति