ग्वालियर की बेटी ने मध्य प्रदेश का नाम किया रोशन, 67वें शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

ग्वालियर
ग्वालियर की बेटी ने मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। जी हां दिल्ली में आयोजित67वें शूटिंग चैंपियनशिप में ग्वालियर की बेटी वंशिका तिवारी ने जूनियर इंडिविजुअल कैटेगरी में सिल्वर मेडल और सीनियर कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 18 साल की वंशिका का लक्ष्य भारत के लिए ओलंपिक में खेलने के साथ गोल्ड मेडल जीतना है।

13 साल की उम्र में शूटिंग एकेडमी में हुआ चयन
ग्वालियर की बेटी वंशिका तिवारी शहर के कम्पू क्षेत्र में रहती है। वह MP की पहली ऐसी शूटिंग खिलाड़ी है। जिनका चयन महज 13 साल की उम्र में MP शूटिंग एकेडमी भोपाल में साल 2019 में हुआ था। वंशिका ने दिल्ली में 11 दिसंबर से 19 जनवरी तक चलने वाली 67वें शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम में जगह बनाकर बड़ा मुक़ाम हासिल किया। वंशिका ने देश के अलग-अलग राज्यों की टीम के खिलाड़ियों के सामने जूनियर इंडिविजुअल कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके साथ ही सीनियर कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल पर भी कब्जा जमाया। वंशिका वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी अपनी शूटिंग का लोहा मनवा चुकी है। वंशिका ने साल 2024 में ही इस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। वंशिका के पिता चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि, उनकी बेटी ने मेडल जीतकर परिवार के साथ ही मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब ग्वालियर चंबल अंचल में लोगों की सोच बदल रही है और बेटियों को भी बढ़ाया जा रहा है। वंशिका ने पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ ही खेल में भी अव्वल रहकर समाज को बड़ा संदेश भी दिया है।

मेडल जीतने पर ग्वालियर कलेक्टर ने रुचिका चौहान ने भी वंशिका को शुभकामनाएं देने दफ्तर बुलाया। वंशिका का कहना है कि अभी तक वह देश और प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल जीत चुकी है। उनका सबसे बड़ा सपना अब देश के लिए ओलपिंक में खेलते हुए गोल्ड जीतना है। वंशिका ने 18 साल की उम्र में ग्वालियर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वंशिका समाज के लिए उदाहरण भी बनी है। कि अब बेटा-बेटी एक समान है। और अब अंचल की यह बेटियां अपनी काबिलियत का लोहा भी मनवा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति