राजस्थान-अलवर को स्वच्छ बनाने टूरिज्म पोर्टल और ऑटो टिपर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम जोड़ा

अलवर।

अतुल्य अलवर अभियान में नए साल पर दो नई सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिनमें टूरिज्म पोर्टल और ऑटो टिपर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम शामिल हैं। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने बताया कि अलवर के विकास कार्यों और उनकी निगरानी के लिए अब एक अंब्रेला पोर्टल बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि क्लीन अलवर पोर्टल पर पिछले तीन महीनों से काम चल रहा है, जहां कचरे की शिकायतें मिलते ही तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। हालांकि, शिकायतें यह भी आ रही थीं कि ऑटो टिपर समय पर नहीं पहुंचते या हर घर तक नहीं पहुंच पाते। इसे ध्यान में रखते हुए अब अतुल्य अलवर पोर्टल पर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है। इसके तहत, लोग घर बैठे यह देख सकते हैं कि उनके क्षेत्र में ऑटो टिपर कब पहुंचेगा, वर्तमान में कहां है और कचरा कहां डंप किया गया है। साथ ही, अगर कोई शिकायत है तो उसे पोर्टल पर दर्ज किया जा सकता है। यह सुविधा अलवर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगी। कलेक्टर ने बताया कि टूरिज्म पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर अलवर की पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, लोग अपने सुझाव और शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। यह पोर्टल अलवर के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयासों में प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। अतुल्य अलवर अभियान के तहत सभी अधिकारियों को लगाया गया है, जो हर शनिवार अपने क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लेते हैं। जहां कमियां पाई जाती हैं, वहां सुधार के निर्देश दिए जाते हैं। हालांकि, लोगों के सहयोग की कमी इन प्रयासों में बाधा बन रही है। प्रशासन की कोशिश है कि जनता भी इन अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा कि प्रशासन अपनी ओर से पूरी मेहनत कर रहा है, लेकिन जनता के सहयोग के बिना यह सपना अधूरा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने और शहर की दशा सुधारने में प्रशासन का साथ दें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति