ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला रुबीना दिलैक का

मुंबई,

 मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीरों की सीरीज़ साझा की। इसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। शेयर की गई इन तस्वीरों में रुबीना ने ग्रीन कलर का फिशकट गाउन पहना है, जो न केवल आकर्षक बल्कि बेहद स्टाइलिश भी है।

गाउन के फ्रंट हिस्से में नेट डिजाइन है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। इस लुक में रुबीना किसी मोरनी की तरह नजर आ रही हैं, और उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रुबीना ने इस लुक को और भी शानदार बनाने के लिए अपने बालों को मैसी बन में बांधा है और ग्लोसी मेकअप के साथ रेड कलर की ज्वैलरी पहनी है। उनका यह ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन चुका है और उनके फॉलोअर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने जीवन के बारे में अपनी सोच भी जाहिर की। उन्होंने लिखा, हम चाहे जितना भी पीछा करें, पीछे भागें या उसे कसकर पकड़ने की कोशिश करें, भगवान के पास हमेशा हमारे लिए बड़ी योजनाएं होती हैं। यह शाम मेरे लिए उनकी योजनाओं में से एक थी। प्रक्रिया पर भरोसा रखें और जाने दें। इस कैप्शन के जरिए उन्होंने अपने फैंस को आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संदेश दिया है। रुबीना दिलैक की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है।

पिछले साल, वह जुड़वा बेटियों की मां बनीं और अपनी मातृत्व की खुशियों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनका करियर टीवी शो छोटी बहू से शुरू हुआ था, जो उन्हें घर-घर में पहचान दिलाने में मददगार साबित हुआ। इसके बाद उनका शो शक्ति भी सुपरहिट रहा। रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और उनकी तस्वीरें एवं पोस्ट्स उनके फैंस को नई प्रेरणा देती हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति