किम कार्दाशियां के पास है रोल्स रॉयस और रेंज रोवर से लेकर मर्सिडीज मेबैक तक

न्यूयॉर्क

अमेरिकी सिलेब्रिटी किम कार्दाशियां के पास रोल्स-रॉयस फैंटम, रोल्स-रॉयस घोस्ट, लैम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास, फेरारी एफ430 और टेस्ला साइबरट्रक जैसी लग्जरी कारें हैं। इन कारों में रोल्स-रॉयस फैंटम सबसे महंगी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इन कारों को वे खास तरीके से कस्टमाइज्ड करती हैं।

अमेरिका की पॉपुलर मीडिया पर्सनैलिटी और सोशलाइट किम कार्दाशियन की लग्जरी कारों का कलेक्शन देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उनके पास रोल्स-रॉयस से लेकर फेरारी तक और टेस्ला साइबरट्रक जैसी गाड़ियां भी हैं। किम के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार रोल्स-रॉयस फैंटम है, जिसकी कीमत लगभग 400,000 डॉलर है। यह कार खासतौर पर उनके लिए डिजाइन की गई है। इसके अलावा उनके पास रोल्स-रॉयस घोस्ट भी है। किम की गैराज में लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी भी है।

किम कार्दाशियां के पास लैम्बोर्गिनी उरुस भी है, जिसे उन्होंने अपने SKIMS ब्रैंड के कपड़ों जैसे सफेद रंग में रैप करवाया है। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास भी उनके कार कलेक्शन का हिस्सा है। किम को स्पोर्ट्स कार भी पसंद है और उनकी गैराज में फेरारी एफ430 भी है। किम के पास एक खास टेस्ला साइबरट्रक भी है। इस ट्रक का पिछला हिस्सा चौड़ा है और इसे पेंट किया गया है, रैप नहीं। यह उनके कार कलेक्शन को और भी खास बनाता है। किम कार्दाशियां के कार कलेक्शन से साफ पता चलता है कि उन्हें लग्जरी और स्टाइल पसंद है। उनके पास हर तरह की गाड़ियां हैं, साधारण से लेकर स्पोर्ट्स कार तक।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति