‘पाताल लोक’ सीजन 2 का टीजर रिलीज

मुंबई

जयदीप अहलावत की मच अवेटेड सीरीज 'पाताल लोक 2' का टीजर आ गया है। जयदीप अहलावत ने एक बार फिर हाथीराम चौधरी के रोल में दमदार वापसी की है। हालांकि, टीजर में दूसरे सीजन की झलक नहीं दिखाई गई है, पर जयदीप जिस तरह से लिफ्ट में एक खूंखार कहानी बताते नजर आ रहे हैं, उससे हिंट मिलता है कि दूसरा सीजन तगड़ा होने वाला है।

पाताल लोक सीजन 2 के टीजर की शुरुआत हाथीराम बने जयदीप अहलावत से होती है। वह एक लिफ्ट में हैं और अचानक ही वह रुक जाती है। फिर वह बोलते हैं, 'एक कहानी सुनाऊं क्या? एक गांव में एक आदमी रहता था। उसे कीड़ों से बड़ी नफरत थी। कहता था कि इन सारी बुराइयों की जड़ ये कीड़े हैं। फिर एक दिन उस आदमी के घर के कोने से एक कीड़ा निकला और उसने उस आदमी को काट लिया।'

'एक कीड़ा मार दिया तो खेल खत्म? ऐसा थोड़ी ना होता है पाताल लोक में'
वह आगे कहानी सुनाते हैं, 'लेकिन हिम्मत करके उस आदमी ने उस कीड़े को मार दिया। बस फिर क्या, बंदा रातोंरात हीरो बन गया पूरे गांव ने उसे सिर-आंखों पर बिठा लिया। सब खुश और अगली कई रातें बड़े चैन से मुस्कुराते हुए सोया। फिर एक सुनसान रात में उसके बिस्तर के नीचे कुछ मिला। एक कीड़ा था और फिर 10, हजार, लाख करोड़…अनगिनत कीड़े। उसे क्या लगा था? एक कीड़ा मार दिया तो खेल खत्म? ऐसा थोड़ी ना होता है पाताल लोक में।'

यहां देखिए 'पाताल लोक सीजन 2' का ट्रेलर
इस कहानी के जरिए जयदीप अहलावत का किरदार एक तरह से चेतावनी देता है कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है और काफी ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलेगा। टीजर देख यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 'नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। एकदम खूंखार हाथीराम। पहला सीजन पसंद आया था।' एक और कमेंट है, 'सालों का इंतजार पूरा हुआ। हाथीराम इज बैक।'

17 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज
'पाताल लोक' का दूसरा सीजन 17 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इसमें गुल पनाग, तिलोत्तमा शोम और इश्वाक सिंह हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति