राजस्थान-जोधपुर में क्रिकेटर की आउट होकर पवेलियन लौटते समय हार्ट अटैक से मौत

जोधपुर।

इन दिनों हार्ट अटैक की घटना तेजी देखी जा रही है। अभी कुछ दिन पहले एक पुलिस अधिकारी को मॉर्निंग वॉक करते हुए हार्ट अटैक आया तो जोधपुर में गोशाल मैदान में क्रिकेट खेलते हुए एक क्रिकेट खिलाड़ी को भी हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। युवक आउट होकर जब पवेलियन की ओर जा रहा था, अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह कुर्सी पर बैठा। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया। दोस्तों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही क्रिकेटर की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जोधपुर के गोशाला क्रिकेट संगम मैदान में अरोड़ा खत्री सुपर लीग मैच चल रहे हैं। इसी मैच के दौरान इस क्रिकेटर को हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। मौत के बाद इस लीग मैच को रद्द कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस क्रिकेटर का नाम नीरज अरोड़ा है और मकराना मोहले जोधपुर में रहता था। एमपीसी क्लब की ओर से यह खेलता था। मैच के दौरान घटना के बाद क्रिकेटर की मौत हुई थी। वहीं, दूरभाष पर हुई बात पर उनके दोस्तों ने बताया कि नीरज को एक साल पहले भी हार्ट अटैक आया था। इसलिए दोस्त तुरंत कार में बैठाकर मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर गए। लेकिन दो मिनट बाद ही रास्ते में नीरज को उल्टी हुई और दोस्तों ने यहां तक की सीपीआर भी दी, लेकिन नीरज को बचा नहीं पाए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि दो जनवरी को मॉर्निंग वॉक करते हुए सब इंस्पेक्टर को भी हार्ट अटैक आया था। वह भी अचेत होकर नीचे गिरे थे और उन्हें भी अस्पताल ले जाते-जाते उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। वहीं, डॉक्टर से हुई दूरभाष की बातचीत में उन्होंने बताया कि अचानक सीने मे दर्द होना और रुक-रुक कर चक्कर आना पुरुषों के सीने में तेज दर्द होना तेज पसीना आना, इस तरह की घटना हो तो तुरंत व्यक्ति को अस्पताल पहुंचना चाहिए, जिससे की हार्ट अटैक से बचाया जा सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति