मुख्यमंत्री साय ने गरियाबंद को दी 338 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

गरियाबंद

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद दौरे के दौरान 338 करोड़ रुपए से अधिक के 193 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया. इनमें 219.03 करोड़ रुपए के 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 119.77 करोड़ रुपए के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं. इसके साथ ही विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया.

मुख्यमंत्री साय ने जिन मुख्य कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें देवभोग – अमलीपदर – उरमाल मार्ग लम्बाई 23 किलोमीटर का 36 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य. राजिम – पोखरा मार्ग (लम्बाई 20 किलोमीटर) का 24 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से उन्नयन कार्य शामिल है.

इसके अलावा गरियाबंद जिले के बारदुला-नगरी-कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर मार्ग 47.60 किलोमीटर का 18 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से उन्नयन कार्य, नगर पंचायत राजिम अंतर्गत 14 करोड़ रुपए की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना एवं मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरमाल में 2 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बने 33/11 के.व्ही उपकेन्द्र शामिल है.

इसके साथ ही जिन मुख्य कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 70 करोड़ की लागत से कोपरा – पोखरा 25 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन कार्य, 4 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत कोमा से ग्राम पीपरछेड़ी तक पहुंच मार्ग का निर्माण, 10 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय का जीर्णोद्धार शामिल है.

इसके अलावा 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से गरियाबंद विकासखंड के जड़जड़ा तटबंध निर्माण, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों के लिए 10 करोड़ की लागत से छात्रावास का निर्माण और शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबंद में 4 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण शामिल है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति