विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: राज्यपाल पटेल

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत की संकल्प की सिद्धि में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी युवा विकसित भारत के लिए संकल्पित अमृत पीढ़ी के प्रतिनिधि है। भारत जब 2047 में आज़ादी की 100वीं सालगिरह मनाएगा तो उस समय आज का युवा पीढ़ी ही राजनेता, व्यापारी, अधिकारी, उद्योगपति, समाजसेवी, शिक्षक, साहित्यकार, इंजीनियर आदि के रूप में देश का नेतृत्व करेगी।

राज्यपाल श्री पटेल 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित यंग लीडर डायलॉग और युवा उत्सव में शामिल हो रहे प्रदेश के युवाओं को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आप सब युवा सौभाग्यशाली है, जिन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विजनरी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। मोदी जी का प्रयास है कि देश की कला संस्कृति की विरासत को संरक्षित करने के साथ ही भविष्य के स्वरूप में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो। उन्होंने देश के युवाओं की असीम क्षमता को विकास की संकल्पना में जोड़ने के लिए यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम का मंच प्रदान किया है।

राज्यपाल श्री पटेल का कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ से स्वागत और स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वागत उद्बोधन में युवा उत्सव और विकसित भारत यंग लीडर संवाद दिल्ली के लिए प्रदेश के युवाओं के चयन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में युवा श्री अभिषेक सुमन और सुश्री अनुभूति तिवारी ने अपने अनुभव साझा किये। अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनु श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, संचालक श्री रवि गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव और युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति