टीपी नगर जोन के चार वार्डों में उद्योग मंत्री ने रखी 82.58 लाख के कार्यों की आधारशिला

रायपुर ,

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में चार वार्डों में कुल 82.58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि आज टीपी नगर जोन के वार्डों को इतने कार्यों की सौगात विष्णुदेव की सरकार में मिल रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों से हमने जो वादा किया था उसे अक्षरसः निभाने का काम मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी की सरकार में हो रहा है। आने वाले वर्षों में आपको विकास और तेज गति से दिखने लगेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, कोरबा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा, उमा भारती सराफ, ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, अजय विश्वकर्मा, पार्षद धनसाय साहू, चन्दन सिंह, हार बाई यादव, सुशील गर्ग, स्मिता सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

इन कार्यों की रखी गई आधारशिला
वार्ड क्र. 02 सी.सी. रोड निर्माण कार्य अमर चंद्रा घर से भागी चंद्रा घर तक लागत रूपए 8 लाख, वार्ड क्र. 02 तुलसी नगर सामुदायिक भवन में अतिरिक्त विकास कार्य लागत 5 लाख, वार्ड  03 नदी किनारे पचरी निर्माण कार्य 10 लाख, वार्ड 3 क्षेत्रांतर्गत विकास कार्य, 10 लाख, वार्ड क्र. 03 राताखार में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, लागत 14.58 लाख, वार्ड क्र. 13 झरनापारा मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, लागत 5 लाख, वार्ड क्र. 14 पानी टंकी के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष एवं विस्तार कार्य 15 लाख, वार्ड क्र. 14 क्षेत्रांतर्गत पम्प हाउस में झोपड़ीपारा मैग्जिनभाठा, अटल आवास के पीछे रोड नाली निर्माण कार्य,10 लाख,वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में आदर्श श्रमिक क्लब के सामने बस स्टॉप का निर्माण कार्य, लागत 5 लाख कुल 82.58 लाख के कार्यों का आज भूमिपूजन और शिलान्यास कर कार्यों का श्री गणेश किया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति