बुमराह को उनकी मेहनत का फल आईसीसी से मिला, रचा कीर्तिमान, पंत ने टॉप-10 में बनाई जगह तो रोहित-कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान

नई दिल्ली
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर खूब महफिल लूटी। भले ही भारतीय टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 1-3 से करारी शिकस्त मिली हो, लेकिन बुमराह ने अपनी तरफ से पूरा योगदान दिया। बुमराह को उनकी मेहनत का फल आईसीसी से मिल गया है। मौजूदा समय में वह आईसीसी मेंस टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में नंबर-1 पर विराजमान हैं। BGT 2024-25 में 32 विकेट लेने के बाद  बुमराह ने आईसीसी रैंकिंग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वह आईसीसी रैंकिंग में सबसे हाईएस्ट रैंकिंग प्वाइंट (908) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बॉलर बने। बुमराह के अलावा आईसीसी रैंकिंग में काफी फेरबदल देखने को मिले।

ICC Rankings में हुआ बड़ा बदलाव, पंत ने लगाई लंबी छलांग
आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जबरदस्त फायदा हुआ हैं। पंत आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। सिडनी टेस्ट में पंत ने 33 गेंद पर 61 रन की पारी खेली थी, जिसका उन्हें अब फायदा मिला। पंत के अलावा आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा को 3 स्थान का फायदा हुआ। टेम्बा अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस एक स्थान ऊपर उठकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को भी 5 स्थानों का फायदा मिला हैं। बाबर आजम अब आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में 12 स्थान पर पहुंच गए। भारत के ओपनर शुभमन गिल को 3 स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा। गिल अब 23वें स्थान पर हैं। विराट कोहली 3 स्थान नीचे खिसककर 27वें स्थान और 2 स्थान का घाटा झेलकर रोहित 42वें पायदान पर मौजूद हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति