आईओए के कोषाध्यक्ष ने 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गेम्स अलॉटमेंट फीस को लेकर जताई चिंता

नई दिल्ली
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव ने 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए "गेम्स अलॉटमेंट फीस" को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मेजबान राज्य उत्तराखंड ने तय की गई 5 करोड़ रुपये की राशि पूरी तरह से नहीं दी है, जो 2023 की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में तय हुई थी।

आईओए अध्यक्ष पी.टी. उषा को लिखे एक पत्र में सहदेव यादव ने बताया कि जब उन्होंने इस फीस के भुगतान की जानकारी मांगी, तो पता चला कि राज्य से केवल 2.5 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। पत्र में लिखा गया, "उत्तराखंड से 38वें राष्ट्रीय खेलों की गेम्स अलॉटमेंट फीस के भुगतान की जानकारी लेने पर पता चला कि केवल 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि 11 मार्च 2023 को हुई एजीएम में 5 करोड़ रुपये फीस तय की गई थी।"

आगे लिखा गया, "36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गुजरात सरकार और 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गोवा सरकार से 5 करोड़ रुपये की फीस प्राप्त हुई थी। यही राशि उत्तराखंड सरकार से भी प्राप्त होनी चाहिए।" आईओए के कोषाध्यक्ष ने पी.टी. उषा से आग्रह किया है कि वह उत्तराखंड सरकार से शेष 2.5 करोड़ रुपये की राशि जल्द से जल्द प्राप्त करने की बात करें। उन्होंने लिखा, "आपसे अनुरोध है कि उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि 2.5 करोड़ रुपये की शेष राशि खेलों के शुरू होने से पहले मिल जाए।"

2023 में, उत्तराखंड सरकार ने सभी 34 खेलों के आयोजन के लिए अपनी तैयारी दोहराई थी और बताया था कि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास सही तरीके से हो रहा है। आईओए अध्यक्ष और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए 32 खेल विधाओं और 4 डेमो खेलों को मंजूरी दी है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति