कुसुम प्लांट में चला 40 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन, निकले 3 मजदूरों के शव

 बिलासपुर

मुंगेली के सरगांव क्षेत्र में ग्राम पंचायत रामबोड़ धमनी स्थित कुसुम प्लांट में साइलो गिरने से बड़ा हादसा हो गया। राखड़ के मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 40 घंटे की मेहनत के बाद शवों को बाहर निकाला।

40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकले 3 शव
दुर्घटना के बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में कई मुश्किलें आईं। साइलो हटाने के बाद भारी मात्रा में राखड़ मलबे में तीन मजदूर दब गए थे। ऑपरेशन में जुटी टीमों ने क्रेन, गैस कटर की सहायता से 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप निवासी तागा, जांजगीर-चांपा, प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव निवासी अकोली, बलौदाबाजार और जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू निवासी जबड़ापारा सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद जुटा रहा प्रशासनिक अमला
हादसे के बाद कलेक्टर राहुल देव ने तत्काल प्रभाव से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस हादसे ने कुसुम प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्लांट की सुरक्षा जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति