छत्तीसगढ़-कोरबा में उद्योग मंत्री ने वार्डों में विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि पूजन

रायपुर।

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के वॉर्ड क्रमांक 47 में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में 44 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के वॉर्ड क्रमांक 47 गोपालपुर शिव मंदिर के समीप प्रभारी मद के 15 लाख की लागत से से भारिया समाज सामुदायिक भवन के पास नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण के साथदृसाथ अधोसंरचना मद और जिला खनिज न्यास मद से निम्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

इसके साथ ही वार्ड 45 रामनगर में सामुदायिक भवन के पास किचन शेड निर्माण कार्य 4 लाख, वार्ड 47 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक गवन निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड के 48 सलिहाभाठा सुमेधा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड 53 नदियाखार पुलिया के पास मुक्तिधाम निर्माण कार्य 5 लाख कुल 29 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन का भारिया समाज के लोगों ने आभार और अभिनंदन किया। समाज के प्रमुख जनों की मांग पर सामुदायिक भवन के बाउंड्रीवाल और चेका टाइल्स के लिए मंत्री ने 15 लाख की स्वीकृति की सहर्ष घोषणा की। इसी तरह कोरबा नगर निगम आवसीय कॉलोनी परिसर स्थित शिव मंदिर में विधायक मद, प्रभारी मद से वार्ड क्र. 22 नगर पालिक निगम आवासीय कालोनी कोरबा में न.पा.नि. कोरबा द्वारा निर्मित पंडाल मे शेड एवं हाल का निर्माण 10 लाख,  वार्ड क्र. 22 नगर पालिक निगम आवासीय परिसर के सार्वजनिक परिसर में पंडाल का निर्माण कार्य 7 लाख का लोकार्पण किया। साथ ही वार्ड क. 22 न.पा.नि. कोरबा आवासीय परिसर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 6 लाख, वार्ड 33 रामपुर उद्यान का विकास कार्य लागत 20 लाख के कार्यों के भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा  कि विष्णु सरकार में विकास कार्यों की गति का आप अंदाजा लगा सकते हैं जिन कार्यों की स्वीकृति जून में मिली थी उन कार्यों का भूमिपूजन किया गया था, आज उनका लोकार्पण कर आम जन मानस को समर्पित किया जा रहा है।आने वाले दिनों में बहुत सारी उपलब्धियां  हमारे शहर के साथ वार्ड के साथ जुड़ेंगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि  10 जनवरी के बाद कोरबा नगर निगम का मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसी के साथ कोरबा नगर निगम की बदहाली के कार्यकाल का अवधि भी समाप्त हो चुका है। आने वाले दिनों में आप सभी के आशीर्वाद और समर्थन के साथ कोरबा नगर निगम में  विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष  डॉ राजीव सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, कौशल देवांगन, पूर्व पार्षद चंद्रलोक सिंह, कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, ज्योति वर्मा, पूर्व पार्षद विजय साहू, नारयण ठाकुर, तुलसी ठाकुर, राज जायसवाल, पुष्पा कंवर, फीरत साहू  ममता साहू, कविता राजपूत, मुकुंद सिंह, भारिया समाज का अध्यक्ष विजय भारिया, रामकुमार, हेमलाल, गौरी भारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति