13 जनवरी से महाकुंभ का शुभारंभ होने जा रहा है, छोटू बाबा के बाद पहुंचे मोक्ष पुरी बाबा, विदेश में जगा रहे हैं सनातन की अलख

प्रयागराज
प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है. ऐसे में तमाम अखाड़ों और उन से जुड़े बाबाओं का आना शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज में न्यू मैक्सिको से मोक्ष पुरी बाबा भी महाकुंभ में प्रमुख व्यक्ति बनकर आए हैं. मोक्ष पुरी बाबा का जन्म अमेरिका में हुआ है. वह श्रद्धेय जूना अखाड़े से जुड़े हुए हैं. बाबा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं.  महाकुंभ में आए मोक्ष पुरी बाबा से जब उनके जीवन के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैंने अपने पिछले जीवन में सेना में काम किया, मछली पकड़ने का काम किया.  लेकिन अब पिछले जन्म की चिंता खत्म हो चुकी है. मैंने सनातन धर्म और बौद्ध धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखा है. इनके गुढ़ रहस्यों को जानना ही मेरा लक्ष्य है.

25 साल पहले सनातन आस्था ले आई थी प्रयागराज- मोक्ष पुरी बाबा
उन्होंने इस दौरान अपने जीवन के सबसे परिवर्तनकारी मोड़ के बारे में भी बताया, जब वह एक द्वीप पर अपनी पत्नी से मिले. उन्होंने कहा, मैं अपनी पत्नी से पहली बार एक द्वीप पर मिला, इसके बाद से ही हम दोनों का सनातन धर्म के प्रति एक गहरा जुड़ाव हो गया था, जो 25 साल पहले हमें प्रयागराज ले आया. मोक्ष पुरी बाबा का भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक से गहरा जुड़ाव होने के कारण, वह पश्चिमी शैली को छोड़कर सनातन धर्म के रहस्यों को जानने और उनके तौर तरीके से जीने लगे. कुंभ मेले में वे ध्यान, योग, भारतीय संस्कृति और दर्शन को बढ़ावा देना चाहते हैं. उनकी साधारण सी जीवनशैली और आध्यात्मिक ज्ञान ने लाखों लोगों को उनकी तरफ आकर्षित किया है. सनातन धर्म के विकास और उसको बढ़ावा देने के लिए वह न्यू मैक्सिको के टूथ ऑर कॉन्सिक्वेंसेस में आश्रम खोलेंगे. जहां वह सनातन धर्म के ज्ञान को अपने संदेश के जरिए विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा जब तक मैं जीवित हूं, मानव सेवा और सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना ही मेरा काम रहेगा. कुंभ मेले में मोक्ष बाबा की उपस्थिति सनातन धर्म की विशेषता और महिमा को उजागर करती है. जो दुनिया भर के लोगों का इस ओर इशारा करती है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति