स्मार्ट सिटी ने लगाया स्पीड वायलेशन सिस्टम, 17 पाइंट पर 34 एविडेंस कैमरे

इंदौर

अब इंदौर शहर में फर्राटा भरने से पहले सावधान हो जाइए। शहर के 17 चौराहों पर चालान काटे जाएंगे। यहां लगे कैमरों को अपग्रेड किया गया है। 40 किलोमीटर की रफ्तार से अधिक पर वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के 25 मार्ग पर स्पीड वायलेशन डिटेक्शन (एसवीडी) सिस्टम और 25 एंट्री-एग्जिट पाइंट पर हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से जहां तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के मोबाइल पर सीधे ई-चालान पहुंचेगा, वहीं शहर के प्रवेश और निकासी मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों के पंजीयन नंबर दर्ज कर डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा।

एसवीडी सिस्‍टम इंस्टाल किया
शुरुआत में शहर में 17 मार्ग पर एसवीडी सिस्टम इंस्टाल कर दिया गया है, जिसे आगामी माह में शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) प्रोजेक्ट के तहत यह काम किया जा रहा है।

लागत करीब 21 करोड़ रुपये है। पांच वर्ष तक कैमरे इंस्टाल करने वाली कंपनी ही इसका मेंटेनेंस देखेगी। पूरे प्रोजेक्ट की एक ही कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। एसवीडी फरवरी की शुरुआत में शुरू होगा। आईटीएमएस से जहां यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, वहीं ओवरस्पीड वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

ऐसे काम करेगा एसवीडी सिस्टम
स्मार्ट सिटी ऐसे मार्ग पर एसवीडी सिस्टम इंस्टाल कर रहा है, जहां तेज गति से वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के कारण कई बार गंभीर दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। सिस्टम शुरू होने पर तय लिमिट से अधिक गति से वाहन चलाने पर मार्ग पर लगे एविडेंस कैमरे में गति नोट होकर फोटो कैप्चर होगा।

वहीं एएनपीआर कैमरे में वाहन का पंजीयन नंबर दर्ज होगा। यहां सीधे कंट्रोल रूम पर जानकारी जाएगी। इसके बाद वाहन स्वामी के मोबाइल पर ई-चालान पहुंच जाएगा। इन 17 पाइंट पर 34 एविडेंस कैमरे और 68 एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं।

यहां लगे हैं स्पीड वायलेशन डिवाइस
    रेडिसन और स्टार चौराहे के बीच।
    खजराना और बंगाली चौराहे के बीच।
    बंगाली और मूसाखेड़ी के बीच।
    एमआर 10 और लवकुश चौराहे के बीच।
    लवकुश चौराहा व एयरपोर्ट (सुपर कॉरिडोर) के बीच दो पाइंट
    लवकुश चौराहा और उज्जैन रोड के बीच।
    सांची और निरंजनपुर के बीच।
    बांबे अस्पताल चौराहा और निपानिया के बीच।
    निरंजनपुर और स्कीम 136 के बीच।
    राजीव चौराहा और राऊ चौराहा के बीच।
    चंदन नगर और धार रोड के बीच।
    पिपलिहाना और बायपास के बीच।
    आईटी पार्क और तेजाजी नगर के बीच।
    आईटी पार्क और तीन इमली के बीच।
    आईटी पार्क और राजीव गांधी चौराहा के बीच।
    एलआईजी और एमआर 9 के बीच।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति