क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव में रूस समर्थक मिलानोविक रेस में सबसे आगे

जेगरेब।

क्रोएशिया में रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। राष्ट्रपति पद की रेस में रूस समर्थक माने जाने वाले जोरान मिलानोविक सबसे तगड़े दावेदार हैं। गौरतलब है कि मिलानोविक क्रोएशिया के निवर्तमान राष्ट्रपति हैं और एक बार फिर उनके ही इस पद पर बैठने की उम्मीद है।

मिलानोविक का सामना मुख्य तौर पर क्रोएशिया की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ड्रागन प्रीमोराक से है। साथ ही छह अन्य उम्मीदवार भी हैं। 29 दिसंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में मिलानोविक ने आराम से जीत दर्ज की थी। यही वजह है कि दूसरे चरण के चुनाव में भी वामपंथी मिलानोविक की जीत के आसार हैं।

पहले चरण में हासिल की थी जोरदार जीत
पहले चरण के चुनाव में मिलानोविक को 49 प्रतिशत वोट मिले थे, वहीं प्रिमोराक को महज 19 फीसदी वोट ही मिल सके। क्रोएशिया यूरोपीय संघ और नाटो का सदस्य देश है। 38 लाख की आबादी वाला यह देश इन दिनों महंगाई, भ्रष्टाचार और कार्यबल की कमी से जूझ रहा है। मिलानोविक (58 वर्षीय) रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को पश्चिमी मदद के विरोधी हैं। मिलानोविक की क्रोएशिया में लोकप्रियता बहुत ज्यादा है और वह अपने राजनीतिक विरोधियों को लेकर काफी मुखर रहते हैं। इसी वजह से अक्सर उनकी तुलना अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की जाती है।

प्रधानमंत्री के मुखर आलोचक हैं मिलानोविक
मिलानोविक को क्रोएशिया के मौजूदा प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक का मुखर आलोचक माना जाता है। मिलानोविक अक्सर पीएम आंद्रेज के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और उन्हें और उनकी सत्ताधारी पार्टी कंजर्वेटिव क्रोएशियन डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं पीएम आंद्रेज, मिलानोविक के रूस समर्थक होने का दावा करते हैं और उन्हें क्रोएशिया के लिए खतरा बताते हैं। हालांकि मिलानोविक ने खुद के रूस समर्थक होने से इनकार किया है, लेकिन रूस के खिलाफ यूक्रेन की नाटो द्वारा मदद के खिलाफ हैं। मिलानोविक भी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। क्रोएशिया में राष्ट्रपति पद औपचारिक है, लेकिन राष्ट्रपति ही सेना का शीर्ष कमांडर होता है। ऐसे में क्रोएशिया में राष्ट्रपति पद भले ही औपचारिक है, लेकिन इसकी भी अपनी अहमियत है और सत्ता को संतुलित करने में इसकी बड़ी भूमिका है। साल 1991 में यूगोस्लाविया से आजाद होकर क्रोएशिया बना। क्रोएशिया में मतदान के जरिए राष्ट्रपति का चुनाव होता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति