महाराष्ट्र-ठाणे की पांच मंजिला इमारत में आग लगने से 250 लोगों को निकाला सुरक्षित

ठाणे।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। इसके बाद करीब 250 निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि श्रीनगर के वागले एस्टेट इलाके में स्थित इमारत के भूतल पर कपड़े धोने की एक दुकान में सुबह करीब पांच बजे आग लग गई, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया जिसके बाद लोगों को अपने अपार्टमेंट में लौटने की अनुमति दी गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

गैस सिलेंडर फटा, कोई हताहत नहीं
परभणी में एक स्ट्रीट फूड ठेले पर दो गैस सिलंडर फट गए। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना आधी रात क 12:11 बजे वड़ा पाव के ठेले में घटी। ठेले पर रखे दो गैस सिलेंडर एक के बाद फट गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण ठेले में आग लग गई। आग को बुझाने में 30 मिनट लगे।

रविन्द्र चव्हाण बने  महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक रविन्द्र चव्हाण को महाराष्ट्र भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। शिरडी में चल रहे प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के बीच शीर्ष नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि रविन्द्र चव्हाण मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का स्थान लेंगे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति