लॉस एंजिलिस की आग का राष्ट्रपति बाइडन और कमला हैरिस पर ने उड़ाया मजाक, भड़के लोग

वाशिंगटन।

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल बाइडन लॉस एंजिलिस में लगी आग के मुद्दे पर बैठक कर रहे थे। इस दौरान बाइडन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोग नाराज हो गए।

दरअसल बाइडन अनजाने में लॉस एंजिलिस में लगी आग का मजाक उड़ा गए। बैठक की यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आ गई और लोग बाइडन के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

बाइडन की किस बात पर हुआ विवाद
दरअसल जो बाइडन ने बैठक के दौरान अपनी बात रखने के बाद बगल में बैठी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि मैं जानता हूं उपराष्ट्रपति कि आप अग्निकांड से सीधे तौर पर प्रभावित हैं तो अब आप इस पर अपनी बात रखिए। दरअसल बात रखने के लिए बाइडन ने 'फायर अवे' मुहावरे का इस्तेमाल किया, लेकिन क्योंकि यह बैठक एक आपदा को लेकर हो रही थी तो लोगों को बाइडन का इस मुहावरे का इस्तेमाल करना पसंद नहीं आया। वहीं बाइडन के इस बयान पर कमला हैरिस ने भी जिस तरह से हंसते हुए प्रतिक्रिया दी, उससे भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
एक यूजर ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि 'क्या ये आपकी सहानुभूति है?' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'जिस तरह से उन्होंने (कमला हैरिस) मुंह बनाया, वो सब कुछ कहता है।' गौरतलब है कि बैठक के दौरान बाइडन ने जब अमेरिकी अग्निशमन विभाग के प्रमुख रैंडी मूर को बोलने के लिए कहा, तब भी उन्होंने 'फायर अवे' मुहावरे का ही इस्तेमाल किया। इस पर यूजर्स का कहना है कि एक बार कोई भी गलती कर सकता है कि लेकिन दोबारा से ऐसा करना साफ तौर पर लॉस एंजिलिस की आग का मजाक बनाना है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति बाइडन पूर्व में भी कई बार ऐसे ही अपने बयानों को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ चुके हैं। इसके लिए बाइडन की बढ़ती उम्र को लोग कारण बताते हैं। वहीं लॉस एंजिलिस में लगी आग से करीब 40 हजार एकड़ इलाका तबाह हो चुका है और 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आग से अमेरिका को करीब डेढ़ सौ अरब डॉलर के नुकसान की आशंका है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा अग्निकांड माना जा रहा है।

"""10 days left until we have a President who cares about the American lives lost in the California wildfires and doesn’t joke about it. Joe Biden: "Fire away. No pun intended." Even Kamala Harris is embarrassed."""
    — Colton Blake (@ColtonBlakeX) January 10, 2025

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति