बैतूल में बंदी ने जेल की शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या, अन्य किसी की धोती लेकर फांसी लगाई

बैतूल
बैतूल के जिला जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बंद विचाराधीन बंदी ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मी को एक कैदी कम दिखाई दिया तब तलाश करने पर उसका शव बैरक के शौचालय में फांसी पर लटका मिला। जेल अधीक्षक योगेन्द्र तिवारी ने बताया कि शनिवार रात जिला जेल के बैरक नंबर 2 में बंद बंदी गोलू उर्फ संदीप सेमरे (28) निवासी आठनेर ने शनिवार रात 12.30 से एक बजे के बीच जेल के शौचालय में जाकर छत की लकड़ी में धोती का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

न्यायालय और पुलिस को घटना की जानकारी दी
तत्काल ही जेल चिकित्सक को बुलाया गया जिन्होंने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। न्यायालय एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस एवं एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

अन्य किसी की धोती लेकर फांसी लगाई
न्यायिक हिरासत में बंदी की मौत होने पर मामले की जांच द्वितीय व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश के द्वारा की जा रही है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में बुजुर्ग कैदी धोती पहनते हैं, आशंका है कि मृतक ने किसी अन्य की धोती लेकर फांसी लगाई है। जांच की जा रही है जिसमें वस्तुस्थिति ज्ञात हो जाएगी।

बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि आठनेर थाना क्षेत्र के गोलू उर्फ संदीप सेमरे (28) के खिलाफ वर्ष 2023 में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला पंजीबद हुआ था जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। 18 दिसंबर 2024 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था जहां से जेल दाखिल कर दिया गया था। शनिवार रात में उसके द्वारा फांसी लगा ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर विवेचना की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति