एसोसिएट कॉमर्स के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला अस्पताल में किया गया रक्तदान शिविर

अनूपपुर

व्यापार के साथ समाज में प्रेरणादायक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली रेत कारोबारी एसोसिएट कॉमर्स द्वारा रविवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया गया जिसमें जिला अस्पताल अनूपपुर में एसोसिएट कॉमर्स द्वारा लगभग 100 यूनिट रक्तदान कराने का पुण्य कार्य किया गया है।

एसोसिएट कॉमर्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं माइनिंग ऑफिसर सुश्री आशा लता वैद्य की प्रेरणा पर किया गया। जिसमें एसोसिएट कॉमर्स के सभी युवा साथियों ने बेझिझक अपना हाथ आगे बढ़ते हुए रक्तदान किया आयोजित रक्तदान शिविर के संबंध में लाइब्रेरियन भाई लाल पटेल ने बताया कि किसी भी कारोबारी कंपनी के द्वारा जिला अस्पताल में स्वयं आकर लगभग 100 यूनिट के करीब रक्तदान किया गया जो अपने आप में अन्य बहुआयामी व्यापारिक संस्थाओं के लिए ऐसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाने की प्रेरणा देगा।

जिला अस्पताल को दिए गए दो हॉट वॉटर गीजर
 
इसके साथ ही एसोसिएट कॉमर्स के द्वारा जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचने वाले मरीजों को ठंड में गर्म पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए दो हॉट वॉटर गीजर एवं दो पानी की केन भी सहयोगार्थ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ एस आर परस्ते की उपस्थिति में भेंट की गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस आर परस्ते ने कहा कि गायनिक वार्ड में हॉट वॉटर गीजर की माहती आवश्यकता थी जिसे एसोसिएट कॉमर्स ने पूरा किया है यहां भर्ती गर्भवती व गर्भधात्री माताओं को अब गर्म पानी सहजता से उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान एसोसिएट कॉमर्स के सहयोगीयों ने कहा कि आने वाले समय में कलेक्टर के मार्गदर्शन में वह जल्दी ही जिले में एक विशाल विकलांग शिविर का आयोजन करते हुए असहाय बच्चों को उपकरण का वितरण करायेंगे, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ एस आर परस्ते के द्वारा अस्पताल में व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर की कमी होने की बात कहने पर एसोसिएट कॉमर्स के सहयोगियों ने जल्द कंपनी की ओर से सामाजिक सहभागिता के लिए प्रदान करने की बात कही।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति