मुख्यमंत्री ने हुसैनपुर-खलीलपुर समेत 11 गांवों के नाम बदले, अब ये ढाबला राम और खलीलपुर को रामपुर के नाम से जाना जायेगा

शाजापुर
मध्य प्रदेश में राज्य सरकार मुगल सल्तनत के दौर के गांवों के नाम भी बदलती जा रही है। उज्जैन में ऐसे तीन गांवों के नाम बदलने के बाद अब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील क्षेत्र के 11 नामों को बदलने की घोषणा की है।

इन 11 गावों के नाम बदले
मुख्यमंत्री ने कालापीपल में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहम्मदपुर मछनाई गांव को मोहनपुर, ढाबला हुसैनपुर को ढाबला राम, मोहम्मदपुर पंवाड़िया को रामपुर पंवाड़िया, खजुरी अलाहबाद को खजूरीराम, हाजीपुर को हीरापुर के नाम से जाना जाएगा। निपानिया हिसामुद्दीन को निपानिया देव, रिछड़ी मुरादाबाद को रिछड़ी, खलीलपुर को रामपुर, उंचोद को उंचावद, घट्टी मुख्तयारपुर को घट्टी और शेखपुर बोंगी गांव को अवधपुरी का नाम दिए जाने की घोषणा कर दी।

उज्जैन के भी तीन गांव के नाम बदले थे
बता दें कि इससे पूर्व पांच जनवरी को मुख्यमंत्री डा. यादव ने अपने गृह जिले उज्जैन के भी तीन गांव के नाम बदलने की घोषणा की थी। यहां उन्होंने गजनीखेड़ी गांव को चामुंडा महानगरी, मौलाना गांव को विक्रम नगर और जहांगीरपुर गांव को जगदीशपुर नाम दिया था।

कालापीपल को अनुभाग घोषित करने की घोषणा
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश के और भी कई जिलों के ऐसे गांव के नाम बदलेगी, जो मुगल सल्तनत के हैं या मुगल सल्तनत की याद दिलाते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कालापीपल को तहसील से अनुभाग घोषित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कालापीपल के नाम को लेकर भी सवाल उठाया। बोले कि मैंने आज तक काला पीपल नही देखा। आप विचार कर बताना कौन-सा पीपल रखना है। उन्होंने मंदिर, सड़कों के विस्तार के साथ ही पोलायकलां को मुख्य मंडी का दर्जा देने की घोषणा की।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति