महाकुम्भ: सीएम योगी ने ‘मां की रसोई’ का किया उद्घाटन, प्रयागराज में नौ रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

प्रयागराज
प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने वाला है. आज से महाकुंभ की शुरुआत होगी. महाकुंभ मेले के शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक किचन का उद्घाटन किया. किचन का नाम बहुत यूनिक है- मां की रसोई. सीएम ने मां की रसोई का उद्घाटन किया था.  यूपी सरकार ने बताया कि सामुदायिक रसोई का संचालन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए किया जाता है. स्वरूप रानी अस्पताल में सीएम योगी ने रसोई का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और उपस्थित लोगों को भोजन परोसा.

खाने में ये-ये मिलेगा
सरकार ने कहा कि नंदी सेवा संस्थान ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता के लिए इस पहल को शुरू किया है. यहां महज नौ रूपये में लोगों को भोजन मिलेगा, जिसमें दाल, चावल, सब्जी, चार रोटी, सालाद और मिठाई रहेंगी. उद्घाटन के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता गुप्ता ने मुख्यमंत्री को रसोई में भोजन तैयार करने के संबंध में जानकारी दी. नंदी सेवा संस्थान का कहना है कि ये मां की रसोई उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो इलाज के लिए इस अस्पताल में आते हैं और भोजन के लिए परेशान होते हैं.

यूपी की सांस्कृति का दर्शन कराएगा उप्र राज्य पवेलियन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाकुंभ में बने उत्तर प्रदेश राज्य पवेलियन का उद्घाटन किया. उन्होंने उप्र राज्य पवेलियन को महाकुंभ आने वाले देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को समर्पित किया. राज्य पवेलियन श्रद्धालुओं को प्रदेश की संस्कृति समझाने का केंद्र बनेगा.

पांच एकड़ में फैला
प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने सीएम योगी को पर्यटन सर्किट पर आधारित प्रदर्शनी स्थल दिखाई. इसके बाद सीएम ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो शूट कराया. इसके बाद उन्होंने यहां लोगों के आवागमन के बारे में जानकारी दी. उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने महाकुंभ सेक्टर सात में पांच एकड़ क्षेत्रफल में दर्शन मंडपम तैयार किया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति