राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का भव्य समापन

रायपुर

रायपुर प्रकृति की ओर सोसायटी, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, उद्यानिकी विभाग, आईजीकेवी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल (सांसद) एवं विशेष अतिथि श्री के. एस. पैकरा (उपसंचालक, उद्यानिकी विभाग)एवं जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड से अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल फल, फूल और सब्जियों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं बल्कि यह कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में नवाचार और उन्नति को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करता है इसके माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मकता और परिश्रम को सम्मानित भीकिया जाता है।

मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "प्रकृति की ओर सोसायटी एवं जिंदल स्टील के तत्वाधान द्वारा पिछले 15 वर्षों से आयोजित यह प्रदर्शनी प्रेरणादायक है। यह न केवल लोगों को प्रकृति से जोड़ती है, बल्कि समाज और विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर उन्हें प्रेरित भी करती है। हम सभी को फूलों की तरह खिले रहकर समाज में सकारात्मकता का संचार करना चाहिए।"

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।जिसमें अलग अलग कैटिगरी में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रथम,द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वहीं प्रदर्शिनी केआखरी दिन होने से  देर रात तक लोग इस प्रदर्शनी का आनंद उठाते दिखे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति