छत्तीसगढ़-राज्य निर्वाचन आयुक्त ने नगर पालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की ली तैयारी बैठक

रायपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय नवा रायपुर में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर (आर ओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ए आर ओ) की नियुक्ति को लेकर निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिए अलग-अलग  नियुक्ति की जाय। इसके साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के लिए निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन निर्धारित तिथि 15 जनवरी को सुनिश्चित करने कहा गया। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में करने निर्देशित किया गया। बैठक में चुनावों में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन ई व्ही एम से कराए जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा की एफ एल सी हेतु एक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की जाए तथा इस कार्य हेतु आवश्यक कर्मचारी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एफ एल सी कार्यक्रम की सूचना लिखित में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए तथा यह सुनिश्चित करें कि एफ एल सी की प्रक्रिया प्रतिदिन समय पर प्रारंभ हो एवं निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर ली जाए। आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि वर्ष 2014 के नगरीय निकाय आम निर्वाचन, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ईव्हीएम के माध्यम से संपन्न कराया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपयोग किए जाने वाले ईव्हीएम मल्टी वोट मल्टी पोस्ट प्रकार की है। उन्होंने कहा कि नवगठित जिलों को उनके पेरेंट जिलों से ईव्हीएम आवश्यकता अनुसार प्रदाय किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों को आगामी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक के माध्यम से नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी जिला के निर्वाचन अधिकारियों ने बैठक में अपने-अपने जिलों की तैयारियों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया और कहा कि आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति