डॉ. संजय कुमार यादव को ACS और ASBrS द्वारा इंटरनेशनल स्कॉलर अवॉर्ड

जबलपुर

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और यूनिट इंचार्ज (ब्रेस्ट एवं एंडोक्राइन सर्जरी) के पद पर कार्यरत डॉ. संजय कुमार यादव को अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स (ACS) और अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स (ASBrS) द्वारा ACS/ASBrS इंटरनेशनल स्कॉलर अवॉर्ड।

इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने वाले डॉ. संजय कुमार यादव भारत के एकमात्र सर्जन हैं। उन्हें यह सम्मान सैकड़ों डॉक्टरों के बीच से चयनित कर प्रदान किया गया है, जो उनकी उत्कृष्टता और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में योगदान को प्रमाणित करता है।

अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स (ACS) और अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स (ASBrS) द्वारा दिया गया ACS/ASBrS इंटरनेशनल स्कॉलर अवार्ड 2025 यह बताता है कि डॉ. संजय कुमार यादव ने ब्रेस्ट कैंसर देखभाल, सर्जिकल इनोवेशन और अनुसंधान के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।

विशेष रूप से, उन्होंने कम संसाधनों वाले क्षेत्रों में भी सफल ऑपरेशन कर मरीजों की जिंदगी बचाई, जहां चिकित्सा उपकरण और सुविधाएं सीमित थीं। यह उनकी दक्षता और समर्पण को दर्शाता है।

इस प्रतिष्ठित सम्मान के तहत, डॉ. यादव लास वेगास, अमेरिका में ASBrS कॉन्फ्रेंस 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही, वे शिकागो स्थित ACS मुख्यालय का दौरा करेंगे, जहां वे विश्वस्तरीय ब्रेस्ट कैंसर विशेषज्ञों के साथ संवाद करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

डॉ. यादव की ब्रेस्ट-एंडोक्राइन सर्जरी यूनिट उपलब्धियां

    इंट्राऑपरेटिव लिम्फ नोड इवैल्युएशन – सटीक निदान और अनावश्यक सर्जरी को रोकना।
    लो-कॉस्ट सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी (SLNB) – कीमोथेरेपी के बाद बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना।
    ऑनकोप्लास्टिक सर्जरी और लोकल परफोरेटर-बेस्ड फेल्प्स – सौंदर्य और कैंसर नियंत्रण को संतुलित करना।
    माइक्रोवेव एब्लेशन फॉर ब्रेस्ट ट्यूमर – भारत के शीर्ष 5 सेंटरों में से एक, जो यह गैर-सर्जिकल उपचार प्रदान करता है।
    एक्सिलरी रिवर्स मैपिंग और टार्गेटेड एक्सिलरी लिम्फ नोड डिसेक्शन – लिम्फेटिक प्रिजर्वेशन में सुधार।
    एंडोस्कोपिक ब्रेस्ट सर्जरी – न्यूनतम इनवेसिव कैंसर उपचार में अग्रणी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति