पार्षद कमलेश कालरा के बेटे को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने पर दो आरोपितों का एसआइटी ने रिमांड मांगा

इंदौर
 पार्षद कमलेश कालरा के नाबालिग बेटे को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने पर दो आरोपितों का एसआइटी ने रिमांड मांगा है। एसआइटी आरोपितों के मोबाइल की फोरेंसिक जांच करवाएगी। गिरफ्तार आरोपितों के फोन से ही वीडियो बनाकर वायरल किया गया था।

एडिशनल डीजीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक आरोपित नितिन रामा अड़ागले और दीपक पन्नालाल जेरिया निवासी शीलनाथ कैंप को कोर्ट पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपित नितिन ने ही वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

कालरा को इलेक्ट्रानिक सबूत प्रस्तुत करने को कहा

पुलिस आरोपितों के फोन की फोरेंसिक जांच करवाएगी। उधर पुलिस ने कालरा से रविवार को भी जानकारी ली। उनसे इलेक्ट्रानिक साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। पुलिस ने कालरा और जीतू यादव के बीच हुई बातचीत भी जांच में शामिल कर ली है।

पुलिस की पांच टीमें मार रही छापे

रविवार को भी पुलिस ने 12 स्थानों पर दबिश दी। निष्कासित पार्षद जीतू यादव समर्थक घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक पांच टीमें छापे मार रही है। दो टीमों को प्रदेश से बाहर भेजा गया है। रविवार को पुलिस ने एक आरोपित दीपू उर्फ दीपक पुत्र राजेश वर्मा निवासी जोशी कॉलोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित दिलीप बसवाल के बारे में नेपाल भागने की सूचना है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति