मैहर की पलक गुप्ता ने मिस मध्य प्रदेश 2025 का खिताब अपने नाम किया

 मैहर

मैहर की बेटी पलक गुप्ता ने Miss MP बनकर अपने शहर का नाम रोशन कर दिया है. वहीं अब पलक मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करेंगी. पलक की इस सफलता से न केवल रामनगर बल्कि पूरे मैहर जिले में जश्न का माहौल है.
पलक गुप्ता ने मिस एमपी का खिताब अपने नाम किया

मिनी मुंबई इंदौर में आयोजित मिस एमपी 2025 फैशन शो में मैहर की बेटी ने अपना जलवा दिखाया. जिले के रामनगर में रहने वाली पलक गुप्ता ने मिस एमपी का ताज अपने नाम किया. पसल नगर परिषद रामनगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी महेंद्र गुप्ता (डाबा) की बेटी हैं. पलक गुप्ता ने इंदौर में आयोजित मिस एमपी 2025 प्रतियोगिता में अपनी खूबसूरती,आत्मविश्वास और प्रतिभा का लोहा मनवाया. पलक ने फैशन शो में अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया है.

खिताब जीतने के बाद बोली मिस एमपी

पलक की सफलता से उनका परिवार और जिले के लोग बेहद खुश हैं. खिताब जीतने के बाद पलक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया है. उन्होंने कहा, 'यह जीत मेरी मेहनत और मेरे परिवार के सहयोग का परिणाम है. मैं इसे अपने जिले और समाज को समर्पित करती हूं.'
शहर में गूंजे ढोल नगाड़े

पलक की इस उपलब्धि पर मैहर जिले में जश्न का माहौल है. रामनगर के निवासियों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई. पलक गुप्ता की इस उपलब्धि ने जिले का नाम रोशन कर दिया है. पलक गुप्ता की इस सफलता ने न केवल रामनगर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में एक मिसाल पेश की है. उनकी यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति