मकर संक्रांति से पहले पतंगबाजी की शुरूआत, पुलिस प्रतिबंधित चाइना डोर की तलाश में निकली और बाजारों में की सर्चिंग

उज्जैन

उज्जैन प्रशासन ने दिसंबर माह की शुरूआत होते ही 2 माह के लिये चाइना डोर पर प्रतिबंध का आदेश जारी कर दिया था। पिछले कुछ सालों में चाइना डोर से पतंग उड़ाने के दौरान गंभीर हादसे होना सामने आ चुके है। 2 साल पहले जीरो पाइंट ब्रिज पर प्रतिबंधित डोर से गला कटने पर छात्रा नेहा आंजना की मौत हो गई थी। कई लोगों की जान खतरे में पड़ चुकी है।

मकर संक्रांति पर चाइना डोर का उपयोग ना हो, इसको लेकर पुलिस सख्त दिखाई दे रही है। प्रतिबंधित आदेश का उल्लंघन करने वाले 12 से 15 लोगों को पकड़ा जा चुका है। अब मकर संक्रांति को 1 दिन का समय बचा है। अब पतंगबाजी का नजारा जमकर दिखाई दे रहा है। पुलिस ने भी त्यौहार को सद्भावना के साथ पूरा कराने और चाइना डोर की तलाश में सर्चिंग की।

सीएसपी ओपी मिश्रा, खाराकुआ टीआई राजकुमार मालवीय, महाकाल थाना एएसआई चंद्रभानसिंह टीम के साथ तोपखाना और छत्रीचौक पतंग बाजार में पहुंचे। बाजार में उपलब्ध मांझे की जांच की गई। पुलिस के साथ वी केयर फाउंडेशन के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने ‘सावधानी से मनाये सद्भावना का त्यौहार, चाइना डोर का करे पूर्ण बहिष्कार’ के बैनर को दिखाते हुए जागरूकता फैलाने का काम किया।

पतंग उड़ाने वालों का चेक किया मांझा
बाजारों में सर्चिंग के साथ ही पुलिस महाकाल क्षेत्र की कालोनियों और मोहल्लों की छतों पर पहुंची। पतंगबाजी करने वालों के मांझे की जांच की गई। पुलिस ने छतों से चाइना डोर से पतंग नहीं उड़ाने का अनाउंसमेंट किया। बच्चों और युवाओं ने चाइना डोर से पतंग नहीं उड़ाने की बात कहीं। सर्चिंग के साथ तलाशी अभियान में पुलिस का प्रयास सार्थक दिखाई दिया।

सूत के धागों से बने गट्टो की बढ़ी ब्रिकी
चाइना डोर पर लगे प्रतिबंध और पुलिस की बढ़ती निगरानी के बीच एक बार फिर पतंग उड़ाने के लिये सूत के धागों से बने गट्टो की ब्रिकी बढ़ गई है। पिछले 8-10 सालों में सूत का धागा विलुप्त सा हो गया था। रविवार को अवकाश का दिन होने और संक्रांति को 2 दिन का समय बचा होने पर सूत के धागों को सूतने का काम जमकर चलता दिखाई दिया। बाजार में एक हजार मीटर धागे का गट्टा 50 रुपए में सूता जा रहा है। लाल मस्जिद चौराहा, गीता कालोनी, तोपखाना क्षेत्र में चकरे चल रहे है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति