राजस्थान-जयपुर में विज्ञान मंथन शिविर में राज्यपाल बोले-‘विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन की दृष्टि विकसित करें’

जयपुर।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विद्यार्थियों के अंदर छिपे हुए वैज्ञानिक चिंतन के विकास में शिक्षण संस्थान अग्रणी रहकर कार्य करे। उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन की दृष्टि विकसित किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने भारत में विज्ञान की समृद्ध परंपरा की चर्चा करते हुए वैदिक ज्ञान के आलोक में विकसित भारत के निर्माण के लिए भी सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल बागडे रविवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन शिविर के समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य स्तरीय विज्ञान शिविर में चयनित उन्होंने उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। बागडे ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के राज्य स्तरीय शिविर में चयनित छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के अंदर छिपे वैज्ञानिक चिंतन को निकालने की दृष्टि से ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विज्ञान में भारत की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि हमें ऐसे बालकों का निर्माण करना है, जो अपने वैज्ञानिक आविष्कारों से राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं। इससे पहले विज्ञान भारती राजस्थान के संगठन सचिव डॉ. मेघेन्द्र शर्मा ने विज्ञान शिविर और विभिन्न वैज्ञानिक अकादमिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राज्य स्तरीय विज्ञान शिविर में 18 विद्यार्थियों हुआ है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति