प्रदेश के उमरिया जिले में ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

उमरिया
 मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में कड़कड़ाती ठंड के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर ने 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यहा निर्णय लिया गया है।

उमरिया जिले में मौसम लगातार खराब हो रहा है। वहीं कलेक्टर धर्मेंद्र जैन ने विजिबिलिटी कम होने के कारण देर रात एक आदेश पारित किया। जिसके तहत जिले में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

एमपी में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आधे एमपी में बादल और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह बारिश होने के आसार है। बात करें रविवार की तो उमरिया में कल बारिश हुई।

उमरिया में दिन सबसे ठंडा रहा। दिन का तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं सतना-गुना में 18.2 डिग्री, दमोह में 18.6 डिग्री, पचमढ़ी में 18.8 डिग्री, खजुराहो में 19.6 डिग्री, सिवनी में 19.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 20 डिग्री, शिवपुरी में 21 डिग्री, नौगांव में 21.6 डिग्री किया गया है।

 हर जगह शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है. शहडोल संभाग में भी रविवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला. सोमवार को भी घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है. आसमान में घने बादल भी छाए हुए हैं. मौसम को देखते हुए उमरिया जिले में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

ठंड का कहर, बारिश, कोहरा का प्रकोप

मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग में रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला. ठंडी हवाएं चल रही थीं, शाम होते-होते कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. आज सुबह से ही घना कोहरा गिर रहा है. दिन बढ़ने के साथ ही कोहरे की गति भी बढ़ती जा रही है. शीत लहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति